सादड़ी/राजस्थान – महान वैज्ञानिक ए पी जे अब्दुल कलाम का जीवन भारत व विज्ञान को समर्पित था। उन्होंने आजीवन देश वासियों का प्रबोधन किया। उनकेे प्रेरणा दायी कार्य व विचार आज भी प्रासंगिक हैं । हमें उनके सपनों का भारत बनाने का काम करना चाहिए। उक्त उदगार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में महान् वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि पोकरण परमाणु परीक्षण में इनका महत्व पूर्ण योगदान रहा है।इनकी पुस्तक पढ़ने की रूचि वीणा बजाने व लेखन की रुचि भी प्रशंसनीय है। इस अवसर पर स्नेह लता गोस्वामी प्रकाश परमार मधु गोस्वामी महावीर प्रसाद ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन प्रकाश सिसोदिया ने किया।इस अवसर पर मनीषा ओझा कविता कंवर सुशीला सोनी सरस्वती पालीवाल रमेश सिंह राजपुरोहित मोहनलाल वीरम राम चौधरी रमेश कुमार वछेटा शकुंतला जैन व हरीश कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में सभी ने कलाम के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।
पत्रकार दिनेश लूणिया