भोलापुर मंदिर से पीतल की ढाई फीट ऊंची भगवान की दो मूर्तियां चोरी, दी तहरीर  

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर के मंदिर से पीतल की ढाई फीट की दो मूर्ति अज्ञात चोर ले गए। सोमवार की सुबह मंदिर खोलने पर पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर मे प्राचीन मंदिर स्थित है। रविवार की रात पुजारी रामकृष्ण दास मंदिर बंद कर वही बने आवास मे सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला तो उनको पीतल की ढाई फीट की मां सरस्वती और हनुमान जी की मूर्ति नही मिली। पुजारी ने पहले इधर-उधर तलाश किया लेकिन कोई पता नही चल सका। इसके बाद पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर चोरी की घटना से बारे मे पूछताछ की।पुजारी रामकृष्ण दास ने हल्का के दरोगा को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *