भोजीपुरा के एल्डिको मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

*972 करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

बरेली। देश भर में किसान आंदोलन से भाजपा के खिलाफ बन रहे माहौल को शांत करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली के भोजीपुरा के एल्डिको मैदान मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेगे। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के अनुरूप पंडाल बनाया गया है। शहर से दूर एल्डिको मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम रखा गया है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंडल भर से पुलिस फोर्स मंगाकर कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया है। देशभर में नए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों के आंदोलन से यह संदेश जा रहा है कि भाजपा किसान विरोधी है भाजपा की नरेंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसान हित में किए गए कार्य को बताने के लिए ही मुख्यमंत्री गुरुवार को किसान पंचायत कर रहे है। किसान पंचायत के बाद वह भाजपा के सांसदों विधायकों और संगठन पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे। किसान बिल के विरोध में लगातार हो रहे धरना प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बरेली पहुंचेंगे। वह भोजीपुरा क्षेत्र में एल्डिको के मैदान पर किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारी पूरी कर ली है। बरेली मंडल के सभी गांव से मिलाकर करीब 10 हजार किसानों की सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के बीच जाकर मोदी सरकार द्वारा लाये गये किसान बिल की अच्छाई बतानीं शुरू कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम मे गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से चार्टर्ड प्लेन से 12 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। कड़े सुरक्षा घेरे में उन्हें दोहना में सिद्धिविनायक के सामने एल्डिको के मैदान में ले जाया जाएगा। जहां वह किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के अनुसार सम्मेलन का संयोजक पीलीभीत के भाजपा नेता सुरेश गंगवार और सह संयोजक हर्षवर्धन आर्य को बनाया गया है। बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सिटीजन अमेंडमेंट बिल पर विपक्ष ने देश को गुमराह किया था। उसी तरह से आज फिर विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री खुद बरेली आकर किसानों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निदान करेंगे। अन्नदाता किसानों का अभूतपूर्व समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली में स्वागत है। सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के सामने ग्राउंड पर किसान सम्मेलन के लिए विशाल पंडाल लगभग बनकर तैयार हो गया है। तैयारियों में जुटे भाजपा संगठन में नीचे से ऊपर तक सभी पदाधिकारियों को आयोजन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के मुताबिक बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत से करीब सवा सौ बसों और सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान बरेली पहुंचेंगे। सम्मेलन स्थल के पास तक उनके आने की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचकर 972 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बरेली के विकास के लिए मुख्यमंत्री की पहल को लेकर स्थानीय लोग सरकार की तारीफ कर रहे हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *