भाग रहे फूड इंस्पेक्टर की कार के आगे लेटे व्यापार मंडल अध्यक्ष, बोले- मुझे कुचल दीजिए

मीरगंज, बरेली। बुधवार को कस्बा मीरगंज में उस समय हड़कंप मच गया। जब व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण फूड इंस्पेक्टर (एफएसओ) की गाड़ी के आगे लेट गए और बोले व्यापारियों को नहीं कुचलने दूंगा। चाहे मुझे कुचल दीजिए। जैसे ही यह घटना कस्बे के व्यापारियों को पता चली। सैकड़ों व्यापारी मौके पर इकट्ठा हो गए। दरअसल यह पूरा मामला अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है और इसी के विरोध मे हंगामा हुआ। मीरगंज के बाजार में यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब व्यापारियों ने उन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए उनका घेराव कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मौका देख खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कार दौड़ाकर भाग खडे़ हुए। जबकि व्यापारी और पुलिस खडे़ देखते रहे लेकिन जब तक वह कार से भाग पाते व्यापार मंडल अध्यक्ष उनकी कार के आगे लेट गए। और कहने लगे मुझे कुचल दीजिए। लेकिन व्यापारियों को कुचलने नहीं दूंगा। यह देखा व्यापारी और आक्रोशित हो गए। जाम लग गया। जाम लगने व हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने व्यापारियों और खाद्य सुरक्षा अधिकारी से वार्ता की। इसके साथ ही दोनों पक्षों से थाने चलने को कहा। व्यापारियों के अनुसार इसी दौरान मौका देखकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार दौड़ा कर वहां से भाग गए। इधर व्यापारी और पुलिस दोनों एक दूसरे की तरफ देखते रह गए। व्यापारियों का आरोप है कि जब से खाद्य सुरक्षा अधिकारी आए है वह व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *