भाकियू ने तिरंगा यात्रा निकालने के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फरीदपुर, बरेली। भारतीय किसान यूनियन ने तिरंगा यात्रा निकालने के बाद विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम फरीदपुर को सौंपा। गुरुवार को तिरंगा यात्रा मुखर्जी पेट्रोल पंप से शुरू हुई। बीसलपुर रोड बाईपास होते हुए मेन बाजार से स्टेशन रोड होते हुए एसडीएम कॉलोनी से होकर पेट्रोल पंप पर संपन्न हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह और प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह के ज्ञापन सौंपा गया। भाकियू ने गन्ना पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का सरकारी मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और धान का समर्थन मूल्य 3500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह भी रहे। छात्र-छात्राओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प : आंवला। नगर के ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में नशामुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए एचपीसीएल डिपो तथा ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश दिया गया। ब्रह्मकुमारी नेहा बहन ने बताया कि नशा इंसान की सेहत, पढ़ाई, परिवार और पूरे भविष्य को खराब कर देता है। नशामुक्त समाज बनाने के लिए सिर्फ नशा छोड़ना ही नहीं, बल्कि अच्छी सोच, आत्म-जागरुकता और अच्छे संस्कारों को अपनाना भी जरूरी है। ब्रह्मकुमारी दीपा बहन, प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, अमित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। एचपीसीएल डिपो के प्रबंधक अमित कुमार सोनार ने 30 लोगों के साथ सहभागिता की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *