राजस्थान/सादड़ी- विद्या भारती से प्रेरित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक सादड़ी में मातृ शक्ति सम्मेलन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मीला जगदीश सिंह राजपुरोहित नारायण लौहार, नीतू शर्मा ने माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें म्युजिजल चेयर ,रस्साकस्सी, बौद्विक प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता को मुख्य अतिथि राजपुरोहित द्वारा मंच पर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपुरोहित ने बालक के सर्वागीण विकास में माँ भारती महत्ती भूमिका रहती हैं।
घर का वातावरण विद्यालय का वातावरण समाज का वातावरण बालक के ऊपर प्रभाव डालता है।
गर्भ से लेकर मोक्ष तक बालक के विकास में माँ की महत्ती भूमिका रहती है। इसी क्रम में मुख्य वक्ता चन्दनसिंह राजपुरोहित ने आज की शिक्षा पद्वति और मोबाइल व टीवी का उपयोग घर का वातावरण व संस्कार पर प्रकाश डाला। प्रतिवेदन व्यवस्थापक नारायण लौहार ने प्रस्तुत किया।
आभार प्रकट प्रभुदास वैरागी ने किया। स्वागत व अभिनदंन देवाराम घासी ने किया।कार्यक्रम में संचालन उमा दीदी ने किया। मातृ शक्ति सम्मेलन में गुड़ी, अरुणा, पवन, विद्या व जया ने सहयोग किया। विभिन्न व्यवस्थाओ को संभाला।
पाली से दिनेश लूणिया
बालक के सर्वागीण विकास में माँ की महत्ती भूमिका-राजपुरोहित
