बाल कवियों ने जगाई हिंदी की अलख, हुई हिंदी निबंध प्रतियोगिता

बरेली। भगवा परिषद की ओर से रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर सुभाषनगर में बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। बच्चों ने हिंदी की कविताएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि भगवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता संतोष उपाध्याय ने बच्चों को अधिक से अधिक हिन्दी अपनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. सुबोध अस्थाना ने कहा कि हिंदी जोड़ने का काम करती है और सुंदर एवं सरल भाषा है, निहारिका शर्मा और निष्ठा सक्सेना, श्रगवी सक्सेना को सुंदर काव्य पाठ और सुंदर रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया। अध्यक्षता दिवाकर आर्य व संचालन शैलेन्द्र सक्सेना शैलू ने किया। रवि सक्सेना, आशीष सक्सेना, नीता सक्सेना आदि रहे। वही हिंदी दिवस पर मानव सेवा क्लब ने रविवार को द्वारिका पुरम कालोनी में हिंदी निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रतियोगिता में मीरा मोहन ने प्रथम, सरिता सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. शरद अग्रवाल को उनके द्वारा लिखित हिंदी कहावत कोष पुस्तक के लिए हिंदी के अति विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। निबंध में विशेष पुरस्कार पाने वालों में कमल भाटिया, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, विजय कपूर, मंजू लता सक्सेना, शोभा सक्सेना, कल्पना, अखिलेश, केबी अग्रवाल, आशा शुक्ला मधु, सुषमा, अंजलि, शकुन, दीप्ति व संध्या रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश गौतम, डॉ. विनोद पागरानी व सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने विजेताओं को सम्मानित किया। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को निर्मल वर्मा पुरस्कार मिलने पर उनका अभिनंदन किया गया। महासचिव प्रदीप माधवार, निर्भय सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, सुनील शर्मा, राजकुमार सक्सेना, रीता सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, इं. डीडी. शर्मा, सत्या शर्मा, राजीव सक्सेना आदि रहे। इसके अलावा पासपोर्ट कार्यालय में रविवार को हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत काव्य पाठ प्रतियोगिता से हुई। जिसमें अफसरों और कर्मचारियों ने भाग लिया। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित भाषा सम्मेलन एवं हिंदी दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी कॉन्फ्रेंस हॉल में दिखाया गया। 18 को निबंध लेखन एवं अनुवाद, 23 को हिंदी श्रुतिलेख और 25 सितंबर को राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता होगी। समापन के दिन विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और कार्य संस्कृति की आधारशिला है। उप पासपोर्ट अधिकारी संदीप शुक्ला, अधीक्षक पंकज कुमार आचार्य, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *