बाइक सवारो को कार ने मारी टक्कर, दो युवक घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मीरापुर फतेहगंज रोड पर बाइक से घर लौट रहे दो बाइक सवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।  राहगीरो ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पांच बजे कस्बे के मोहल्ला वसंत विहार निवासी गौरव मिश्रा त्रिलोक चंद डिग्री कालेज से भाजपा की मीटिंग से आ रहे थे। पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने साइड मार दी। जिससे उनकी बाइक रोड पर गिर गई और खिचड़ते हुये दूर जा गिरे। बहां से गुजर रहे राहगीरों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान को फोनकर जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर कस्बे के निजी अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरव मिश्रा सड़क पर घिसटने से गुम चोट आई है और बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बही उनके साथ दौलतराम भी बाइक लेकर रोड की खंती मे जा गिरे लेकिन वह बच गये। कार चालक मौका पाकर फरार हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *