बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बरेली रामपुर रेलखंड के भिटौरा स्टेशन के पास स्टेशन के पास मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण मालगाड़ी करीब दो घंटे विलंब से चली। सूचना पर परसाखेड़ा से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को मुरादाबाद स्टेशन तक ले जाई गई। बताया जाता है कि बरेली से मालगाड़ी खुलने के बाद भिटौरा स्टेशन पहुंचने के पहले ही उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन वही खड़ी हो गई। चालक द्वारा इंजन ठीक करने का प्रयास किया गया मगर ठीक नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने बताया कि परसाखेड़ा से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी रवाना की।।
बरेली से कपिल यादव
