बरेली। विधानसभा चुनाव मे भाजपा छोड़ बसपा टिकट से चुनाव लड़े योगेश पटेल के स्टेडियम रोड स्थित सिटी डिवाईन बैंक्वेट हॉल पर बीडीए ने बुलडोजर चला दिया। उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। बीडीए के अनुसार योगेश पटेल को अवैध निर्माण के लिए पहले भी कई बार कंपाउडिंग के लिए कई बार नोटिस जारी किया था। मगर कोई जबाव नहीं मिला तो उसे मंगलवार को ध्वस्त कर दिया गया। बीडीए अधिकारियों ने बताया कि योगेश पटेल ने स्टेडियम रोड पर सिटी डिवाईन नाम से बैंक्वेट हॉल बनाया था। जो कि अवैध था। जिसका क्षेत्रफल लगभग 2000 वर्ग मी0 है। इसके लिए उन्हें पहले कई बार नोटिस भी जारी किया गया। मगर जब जबाव नहीं मिला तो उन्होंने अवैध निर्माण के विरूद्व प्राधिकरण ने नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है। एक ओर जहां बीडीए ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की बात कही तो वही दूसरी ओर योगेश पटेल के बारात घर टूटते ही शहर में दूसरी चर्चा शुरू हो गई। लोगो का कहना था कि योगेश पटेल ने भाजपा का दामन छोड़ा इसीलिए उनके बारात घर पर बुलडोजर चला है।।
बरेली से कपिल यादव
