बरेली। जिले के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम खजुरिया संपत में स्थित रामबक्स गोमती इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। जिसमें सोमवार को प्रथम पाली मे हाईस्कूल का साइंस का पेपर था। जिसमें परीक्षा देने वाले छात्र नवीन खान की जगह बदले में सॉल्वर बाबर पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम मल्लपुर एलएलबी किए हुए नामक युवक परीक्षा दे रहा था। दस्ते ने दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को धर दबोचा। इस दौरान दो अन्य युवक भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार युवकों के बारे में पता कर रही है जो दूसरी की जगह परीक्षा दे रहे थे। जिसकी सूचना एक ग्रामीण जाकिर अली ने जिला अधिकारी बरेली को दी। जिनके निर्देश पर मजिस्ट्रेट अभिषेक तिवारी तथा डीआईओएस की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान सचल दल ने शक के आधार तीन लोगों को चेक किया। इनमें बाबर पुत्र अकबर जो नदीम खान नाम के परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। बाबर को तुरंत शक के आधार पर सचल दल ने पकड़ लिया। बाबर के पकड़े जाने के बाद ही दूसरे जगह परीक्षा दे रहा ताहिर पुत्र अकबर दीवार कूदकर भाग निकला। पड़ताल के दौरान पता चला कि बाबर और ताहिर दोनों रिश्ते में भाई है। इस दौरान कमरुल जो मोहम्मद शाहिद की जगह परीक्षा दे रहा था उसे भी पकड़ा गया लेकिन वह सचल दल को चकमा देकर भाग निकला। पड़ताल के दौरान पता चला कि तीनों आरोपित छात्र फरीदपुर के कॉलेज से पंजीकृत थे। अब शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। डीआईओएस ने बताया कि भुता क्षेत्र के रामबक्स गोमती इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा के दौरान बाबर को पकड़ा गया है। जबकि बाबर का भाई ताहिर व एक अन्य कमरुल भाग निकले। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना भुता क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की जगह दूसरा अन्य व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक और उनकी टीम ने एडमिट कार्ड की आधार पर उसे पकड़ा था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
