बरेली मे आजम खां बोले, अग्निपथ योजना से हर तरफ देश जल रहा है

बरेली। शनिवार को बनारस जाने के लिए बरेली एयरपोर्ट पहुंच समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आजम खां ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्‍हें प्रदेश सरकार और अग्निपथ योजना पर निशाना साधा। आजम ने कहा अग्निपथ के साइड इफेक्ट नजर आ रहे है। हर तरफ देश जल रहा है। सरकार में सुनने वाला कोई नही है। युवा सड़कों पर आंदोलन कर रहे है। आजम खां ने कहा कि प्रदेश में जो हालात है। उससे अच्‍छी तानाशाही होती है। उनका इशारा नुपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रदेश मे हुए उपद्रव के बाद हो रही कार्रवाई की ओर था। अग्निपथ योजना से युवाओं का कितना हित करेगी यह सामने दिखाई दे रहा है। प्रदेश जल रहा है। इस सरकार से तानाशाही बेहतर थी। मैं तीन साल बाद जेल से बाहर आया हूं। मेरे और मेरे परिवार के ऊपर मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, शराब की दुकान लूटने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए गए। जो सरकार की कार्यप्रणाली को बताने के लिए काफी है। आपको बता दें आजम खान वाराणसी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए आजमगढ़ के नसीरपुर मे जनसभा को संबोधित करने रवाना होंगे।आजमगढ़ सीट पर लोकसभा का उपचुनाव हो रहा है। बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ सीट पर उम्मीदवार हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *