बरेली कॉलेज मे तालाबंदी कर मांगों पर अड़े अस्थाई कर्मचारी, आंदोलन रहेगा जारी

बरेली। शहर के सबसे बड़े महाविद्यालय बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों ने धरने के 52वे दिन बरेली कॉलेज में तालाबंदी कर दी। कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि जब तक बरेली कॉलेज को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक कॉलेज में आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा इनकी मांग है कि कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए क्योंकि कॉलेज का अधिकांश कार्य अस्थाई कर्मचारियों के कंधे पर रहता है। कॉलेज में ताले बंदी को लेकर कई माह पहले ही कॉलेज प्रशासन को सूचित कर दिया गया था। इसके लिए बीते दो महीने से भी अधिक समय से कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अब तक इनकी एक मांग नहीं सुनी। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन भेजकर अपनी मांग चुके हैं। समिति के हरीश मौर्य ने बताया कि बरेली कॉलेज के पास सभी संसाधन हैं जिसके तहत राज्य विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है। बरेली कॉलेज में अचानक से तालाबंदी की सूचना मिलने से सैकड़ों छात्र छात्राओं को गेट से लौटना पड़ा। बरेली कॉलेज में अचानक से तालाबंदी की सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग के आला अधिकारी भी बरेली कॉलेज पहुंच गए। जिससे कि आंदोलन के दौरान कोई हंगामा न हो जाए। शुरुआत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन, चीफ प्रॉक्टर डॉ वंदना शर्मा, डॉ बीपी सिह सहित दो दर्जन से अधिक शिक्षको ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी नहीं माने। कर्मचारी अपनी ही मांग पर अड़े रहे। कॉलेज प्रशासन ने भी आंदोलन पर नजर रखने के लिए अपने विश्वसनीय कर्मचारियों को कॉलेज में तैनात किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *