बरेली। जिला बरेली के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पवन की जैसे ही यह खबर आई अब इस दुनिया में नहीं रहे। पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला बरेली से बेहद दुखद खबर है।बरिष्ठ पत्रकार दिनेश पवन (दिनेश चंद्र शर्मा) ने दैनिक विश्व मानव, दैनिक दिव्य प्रकाश के बाद दैनिक जागरण बरेली यूनिट में लंबी पारी खेली। दैनिक जागरण से सेवानिवृत्त होने के बाद वह बरेली से प्रकाशित सांध्य दैनिक 2 टूक मे समाचार संपादक रहे। गुरुवार को दिल्ली मे उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए थे। उनका अंतिम संस्कार 17 दिसंबर शुक्रवार को बरेली में होगा। श्री पवन बेहद सरल स्वभाव के ईमानदार और जुझारू पत्रकारों में जाने जाते थे। आध्यात्मिक खबरों के लेखन में उनको दक्षता हासिल थी। वह दैनिक जागरण में अपने साथियों के बीच महात्मा जी के नाम से जाने जाते थे। दिनेश के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है।।
बरेली से कपिल यादव
