बंडिया खुर्द गांव के 300 किसानों को नही मिले जमीन के चक

फरीदपुर, बरेली। रामगंगा कटरी के बंडिया खुर्द गांव मे चकबंदी विभाग ने 300 किसानों को चक काट कर नही दिए। उनकी जमीन दूसरे लोगों को आवंटित कर दी। दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। परेशान किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में हंगामा करते हुए भूमि दिलाए जाने की मांग की है। सीडीओ के संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायत दर्ज की गई। मौके पर केवल 6 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। मंगलवार को फरीदपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ देवयानी यादव लोगों की फरियाद सुनने पहुंची। इसी दौरान रामगंगा कटरी के बंडिया खुर्द गांव के तमाम किसान संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। किसानों ने बताया कि चकबंदी विभाग ने गांव में चार वर्ष पहले चकबंदी प्रक्रिया शुरू की। किसान अपने चक कटवाने के लिए इंतजार कर रहे थे। चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दलालों से मिलकर करीब 300 किसानों के चक काट कर नही दिए। उनकी जमीन दूसरे लोगों को आवंटित कर दी। उन लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। अपनी जमीन को वापस पाने के लिए किसानों ने तहसील प्रशासन से लेकर चकबंदी विभाग के अफसरों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। किसानों ने सीडीओ के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराकर अपनी जमीन वापस दिलाए जाने की मांग की है। सीडीओ ने किसानों की पीड़ा सुनने के बाद का चकबंदी के सीओ के नेतृत्व मे टीम गठित की। किसानों को भूमि पर कब्जा दिलाने के दौरान फतेहगंज पूर्वी को सुरक्षा देने का निर्देश दिया। शिकायत करने वालों में गांव के जोगराज, मोहनलाल, ईश्वरी प्रसाद, बुद्ध पाल, रूपराम आदि मौजूद थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *