फिर बंद हुआ भिटौरा रेलवे फाटक, बार-बार ओवरहालिंग से लोग परेशान, रेलमंत्री से की शिकायत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार से भिटौरा रेलवे फाटक एक बार फिर ओवरहालिंग कार्य के लिए बंद कर दिया गया। जिससे शीशगढ़, शेरगढ़, शाही समेत कुरतरा, अगरास, सोरहा आदि तमाम गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार फाटक 29 जुलाई 2026 सुबह 9:30 बजे से 2 अगस्त 2026 शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि महज 22 दिन पहले ही 3 जुलाई से 6 जुलाई तक इसी फाटक पर ओवरहालिंग का कार्य हुआ था। इतनी जल्दी दोबारा काम शुरू होने से लोगों में नाराजगी है। भिटौरा फाटक मार्ग सैकड़ों गांवों और कस्बों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। यहां से रोजाना किसान, छात्र और व्यापारी गुजरते हैं। बार-बार बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। जिससे समय और ईधन दोनों बर्बाद हो रहा है। कस्बा के छात्र असद अंसारी, प्रेमपाल गंगवार, अमान अंसारी, मयंक सिंह और गांव कुरतरा निवासी दीपांशु गंगवार ने रेलमंत्री से ऑनलाइन शिकायत कर बार-बार ओवरहालिंग से निजात दिलाने की मांग करते हुए एक बार मे ही स्थायी मरम्मत कराई जाने का आग्रह किया है। ताकि बार-बार फाटक बंद करना न पड़े।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *