फतेहगंज पश्चिमी की महिला ने एंबुलेंस मे दिया बच्ची को जन्म

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के पटबईया गांव की महिला ने शनिवार को तड़के सुबह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय एंबुलेंस मे ही बच्ची को जन्म दे दिया। प्रसव के पश्चात जच्चा-बच्चा को सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। एम्बुलेंस चालक नीरज ने बताया कि शनिवार की तड़के सुबह करीब डेढ़ बजे थाना क्षेत्र के गांव पटबईया निवासी सोमवती पत्नी झुन्डेलाल को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने 108 एम्बुलेंस बुलाई थी। जिसको एम्बुलेंस अस्पताल ले कर जा रही थी लेकिन बीच रास्ते मे प्रसव पीड़ा बढ गई। चालक नीरज ने गाड़ी को साइड मे खड़ा किया। उसके बाद ईएमटी अमन कुमार ने अपनी सूझ-बूझ के साथ प्रसव कराया। महिला ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरका मे सुरक्षित भर्ती कराया। वही चालक नीरज ने अपने कर्त्तव्य का पालन किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *