बरेली। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति समीक्षा बैठक मे डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लक्ष्य पूरे न होने पर बैंक शाखा प्रबंधकों के खिलाफ नाराजगी प्रकट की। उन्होंने 15 अप्रैल तक आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को ऋण देकर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंक स्तर से आ रही समस्याओं को सम्बन्धित जिला समन्वयक निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना के लगातार कैंप लगाए जाए। जिससे लोगों को जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों द्वारा प्रथम ऋण की सम्पूर्ण धनराशि वापस कर दी गयी है, उनको द्वितीय ऋण रूपये 20 हजार का ऋण दिलाया जाये। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद बरेली के लिये निर्धारित लक्ष्य 30058 के सापेक्ष 31234 ऑनलाइन किये गये आवेदन के क्रम में बैंकों द्वारा मात्र 25289 आवेदन स्वीकृत एवं 23564 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के सापेक्ष स्वीकृति हेतु 5945 तथा स्वीकृति के सापेक्ष वितरण हेतु 1725 के गैप के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैंकर्स को गैप समाप्त करते हुए 26 मार्च, 2022 तक समस्त आवेदनों को निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रूपये 10,000 तक की प्रारम्भिक कार्य करने हेतु पूंजीगत ऋण की सुविधा। ऋण वापसी 1 वर्ष में 12 मासिक किस्तों के माध्यम से। ऋण पर किसी भी प्रकार की बंधक गारन्टी देय नही है। समय या समय से पहले ऋण वापसी करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी। प्रथम ऋण नियमित वापसी पर रुपये 20,000 तथा 50,000 ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। बैठक मे नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा शैलेंद्र भूषण सहित समस्त बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
