हमीरपुर – मौदहा विकासखंड के किशवाही गांव के ग्राम प्रधान ने सरकारी हैंड पंप निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक प्लाट के अंदर हैंड पंप लगवाना शुरू कर दिया! हैंड पंप लगाने के लिए ठेकेदार ने मशीन भी मंगा ली किंतु जैसे ही हैंडपंप लगने की खबर ग्राम वासियों को मिली ग्राम वासियों ने उस पर कड़ा ऐतराज व्यक्त किया! मौदहा विकासखंड के ग्राम किशवाही गांव के लल्लू यादव के मकान के सामने सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है!जो वर्तमान में चालू हालत में है! जिसको खराब होना दर्शाकर भोला यादव के प्लाट के अंदर हैंड पंप लगाने लगवाया जा रहा है! हैंड पंप लगाने के लिए बोरिंग मशीन भी मौके पर पहुंच गई! और बोरिंग का काम शुरू कर दिया गया! जबकि पहले से लगे हैंडपंप से 20 मीटर की दूरी पर दूसरा हैंड पंप लगवाया जा रहा है! जिसका विरोध गांव के लोगों ने करना शुरू कर दिया! ग्रामीणों का कहना है कि मानक के विपरीत व निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान द्वारा यह हैंडपंप विजय करन ऊर्फ भोला यादव पुत्र राम मनोहर यादव के प्लाट के अंदर हैंडपंप लगवाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है! ग्रामीणों ने इसकी सूचना सचिव नितेश सिंह चंदेल को दी ग्रामीणों ने बोरिंग कार्य रुकवाये जाने की मांग की है! ग्रामीणों ने किसी सार्वजनिक स्थान पर हैंड पंप लगवाए जाने की मांग भी की!
प्रधान के चहेते के घर में ग्राम पंचायत लगवा रही है हैंडपंप
