पूर्व सैनिकों ने विजय दिवस पर वीर जवानों व बलिदानियों को किया याद

बरेली। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने विजय दिवस की स्वर्ण जयंती की संध्या पर वीर बलिदानी लेफ्टिनेंट पंकज अरोड़ा चौक पर देश के वीर जवानों व बलिदानियों को यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के शौर्य और विश्व सैन्य इतिहास के सबसे बड़े आत्मसमर्पण को यादकर पूर्व सैनिक रोमांच से भर गये। पूर्व सैनिकों ने कहा कि विजय दिवस हर साल हम सबमे एक नया जोश भर जाता है। हम भले ही अब सेवा में नहीं हैं लेकिन जब भी इस देश को हमारी जरूरत पड़ेगी। हम अपने रक्त की आखिरी बूंद तक हंसते-हंसते इस पर न्यौछावर कर देंगे। आज राष्ट्रीय गौरव का दिवस है। हमारी सेना का पूरा विश्व हमारा लोहा मानता है। संकट काल में हम सब प्रकार से देश सेवा को तत्पर रहते हैं और यही भारतीयता है। इस अवसर पर ब्रज प्रान्त उपाध्यक्ष धनंजय, जिलाध्यक्ष कर्नल एलएन त्रिवेदी, मुकेश कुमार सिंह रक्सेल, प्रथमेश गुप्ता, एनएल राजपूत, राधे श्याम गुप्ता, एसपी सिंह, सतीश चंद पांडे, डॉ रंजन कुमार, ओमप्रकाश, शमुकेश त्यागी, राजेश कुमार शर्मा, ऋषि पाल, अवनीश कुमार शर्मा, वीरेंद्र पाल सिंह, भानु प्रताप यदुवंशी, रामचंद्र लाल, गुलाब सिंह, प्रेम प्रताप, रतन सिंह मेहरा समेत कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *