बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बीस ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे के रहपुरा अंडरपास के पास शुक्रवार को दोपहर के बाद पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे कस्बे का एक युवक पुलिस को देखकर उल्टे पैर लौटने लगा। जिससे पुलिस ने शक के आधार पर युवक को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ मे पहले तो वह आना कानी कर रहा था लेकिन सख्ती करने पर उसने स्मैक की खेप देने आने की बात कबूल की। तलाशी लेने पर उसके पास बीस ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ मे उसने अपना नाम बारिस निवासी अंसारी मोहल्ला फतेहगंज पश्चिमी बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके खिलाफ स्मैक तस्करी की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। उसने पुलिस को कुछ ऐसे स्मैक तस्करो के नाम बताए है जो गुपचुप स्मैक का काम कर रहे है। गिरफ्तार तस्कर बारिस की निशान देही पर पुलिस बताए तस्करो के घर दबिश दी है लेकिन वह घर से फरार हो गए। टीम मे चौकी प्रभारी अजय शर्मा, एसआई नरेंद्र सिंह शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
