पीएम आवास के सर्वे को रुपए मांगने का आडियो वायरल, हो रही खूब चर्चा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रधानमंत्री आवास वनाने को लेकर सर्वे के नाम पर लाभार्थी से एक सभासद के गुर्गे के द्वारा सुविधा शुल्क मांगने ऑडियो वायरल हुआ है। जिसकी समूचे क्षेत्र में चर्चा है। कस्बा मे आवास बनाने को लेकर पिछले दो सालों से सुविधा शुल्क वसूलने का धंधा चरम पर है। सर्वे के नाम पर वसूली का एक ऑडियो वायरल हुआ है। मोहल्ला माली निवासी वृजमोहन ने सरकारी आवास के लिए आवेदन किया है। जिसके सर्वे के नाम पर एक सभासद का नाम लेकर एक व्यक्ति फोन पर सर्वे कराने का सुविधा शुल्क मांग रहा है। आवेदक का बेटा फोन पर दलाल से पैसे नहीं होने का बात कह रहा है। जिस पर वह उसके बेटे को उधार लेकर सुविधा शुल्क देने की बात ले रहा है। इतना ही नहीं, दलाल कह रहा है। अगर पूरे पैसे नही है तो कुछ कम करके दे दो। आवेदक का बेटा दूसरे सभासद का नाम लेकर कह रहा है कि उनको पैसे दे दिए है। जिस वह कह रहा है कि दूसरे वार्ड के सभासद से काम नहीं होगा। सुविधा शुल्क मांगने वाला युवक अपना नाम बता रहा है। हालांकि नाम लेने के बाद वह ऐसे रुक गया जैसे नाम बताकर उससे गलती हो गयी हो। इस ऑडियो की कस्बे में खूब चर्चा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *