पंचायती राज चुनावों को लेकर निर्वाचन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

राजस्थान/बाड़मेर- पंचायती राज आम चुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर निर्वाचन संबंधी तैयारियां जारी हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने गुरुवार को एमबीआर महाविद्यालय में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के लिए तैयार की जा रही ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों की तैयारी एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन तैयारियों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने तथा आवश्यक निर्वाचन व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *