नायब तहसीलदार ने चिटौली कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, लगाई फटकार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। चिटौली स्थित नगर पंचायत की कान्हा गौशाला की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को प्रशासन हरकत मे आया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार दोपहर के गौशाला का निरीक्षण के बाद नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ की फटकार लगाते हुए जल्द व्यवस्था दुरस्त करने का सख्त निर्देश दिए। एसडीएम निधि शुक्ला के निर्देशन पर नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बुधवार को गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। पशु आहार के स्टॉक में भी कमी पाई गई। मौके पर चार घायल गौवंश मिले, जिनके तत्काल उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए गए। नायब तहसीलदार ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमित सफाई, पर्याप्त चारा और पशु आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया मुख्य रूप से गौशाला में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। जिस पर जिसके लिए ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और बीमार गौवंश को लेकर डॉक्टर देश दीपक को शक्त निर्देश देकर जल्द व्यवस्था दुरस्त करने को कहा गया है। साथ ही बताया गया शासन की मंशा के अनुरूप गौवंशों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। भविष्य में यदि ऐसी स्थिति दोबारा मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, लेखपाल आदित्य गंगवार, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देश दीपक सिंह सहित नगर पंचायत एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *