बरेली। ईशान ईशू का नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। नाथ नगरी बरेली में युवा समाजसेवी ईशान आज हर किसी जरूरतमंद की मदद करने में सबसे पहले पहुंचने वाले चेहरे के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। शहर की राजनीति और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता ने उन्हें बरेली का सबसे युवा और चर्चित चेहरा बना दिया है।
ईशान एक शिक्षित युवा हैं। बीसीए, एमसीए और बीएड करने के बाद वह व्यापार कर रहे हैं। कर्मचारी नगर बाइपास स्थित रामेश्वरम फूड प्लाजा, रामेश्वरम एजेंसी, रामेश्वरम टूर एण्ड ट्रेवल्स को इस समय उनके द्वारा संचालित किया जा रहा है।
अभी हाल ही में राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल में जिला प्रभारी युवा का पद मिलना उनके बढ़ते प्रभाव का सबूत है। इस जिम्मेदारी को संभालते हुए उन्होंने भारी संख्या में युवा व्यापारियों को संगठन से जोड़ा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली है।
कोरोना काल में भी ईशान ने अपनी समाजसेवी छवि को मजबूत किया था। उस मुश्किल दौर में उन्होंने जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर और राशन पहुंचाने में अहम सहयोग किया था, जिसके चलते आम जनता के बीच उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी।
अब राजनीतिक गलियारों में तेजी से चर्चा हो रही है कि यदि भाजपा संगठन ने 2027 के विधानसभा चुनाव में Gen G को तरजीह दी, तो वह शहर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं। उनकी युवा छवि, व्यापारियों से जुड़ाव और समाजसेवा का अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है।
हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी हलकों में इस चर्चा ने गर्मी बढ़ा दी है। देखना होगा कि आने वाले समय में ईशान ईशू की राजनीतिक पारी किस मोड़ पर पहुंचती है।
