नवाबगंज के वरिष्ठ नेता राकेश गंगवार हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस मे शामिल

बरेली। भारतीय जनता पार्टी को बरेली जिले से एक बड़ा सियासी झटका लगा है। नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गंगवार ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यालय (24 अकबर रोड) पहुंचकर उन्होंने विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस पूरी ज्वाइनिंग का नेतृत्व बरेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने किया। राकेश गंगवार के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले समर्थकों में बड़ी संख्या में नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और भाजपा के कई जमीनी कार्यकर्ता शामिल रहे। इन सभी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर और यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. के.बी. त्रिपाठी (गुरु जी) के समक्ष कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस के महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि युवा जोश ने साबित कर दिया है कि उनके संघर्ष के आगे सत्ता का अहंकार नहीं टिक सकता। वही नवाबगंज विधानसभा प्रभारी मुजम्मिल राजा एडवोकेट ने कहा कि डबल इंजन सरकार से आज युवाओं का मोहभंग हो चुका है। जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा ने भी भाजपा पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने और गरीब-मध्यम वर्ग को परेशान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद राकेश गंगवार ने कहा मैंने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. के.बी. त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के प्रयासों तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मुजम्मिल राजा एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान, कृष्णकांत शर्मा, कमरुद्दीन सैफी, युसूफ नन्हे सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *