नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बरेली- स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत क्यारा प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में जिला गंगा समिति, बरेली द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, प्रभागीय वनाधिकारी बरेली के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नागेंद्र कुमार निषाद ने विद्यार्थियों को नदियों के पारिस्थितिक महत्व, नदी एवं जलस्रोतों की स्वच्छता, जलीय जीव-जंतुओं के संरक्षण तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के जलस्रोतों को स्वच्छ रखने, नदियों में कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट न डालने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए स्वयं जागरूक हों और अपने परिवार एवं समाज को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में इको क्लब प्रभारी में बच्चों पर्यावरण पर गीत सुनकर जागरूक किया पर्यावरण की शपथ कराई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सुमन यादव गरिमा रस्तोगी कृष्णा रेनू शर्मा गौरी स्वामी ऋषि चौहान फरेंद्र दिनकर सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

— बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *