बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार चेहल्लुम का त्योहार बुधवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। ठिरिया, कुरतरा के ताजिये और जुलूस निकाले गए। जगह-जगह लंगर और शरबत की सबीले लगाई गई। सुबह से ही हुसैनिया और इमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन हुआ। मौलानाओं ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी को याद किया और अमन-चैन की दुआ मांगी। दोपहर बाद जुलूस में शामिल लोग “या हुसैन” के नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस और ड्रोन से भी निगरानी की गई। सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार टीम के साथ मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
