डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गठित उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के बने सदस्य

आजमगढ़ – पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद का सदस्य चुने जाने पर जहां क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही आजमगढ़ जिले से डॉ विश्वकर्मा के चयनित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। इस संदर्भ में डॉ विश्वकर्मा के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गम्भीरपुर बिंद्रा बाजार , मोहम्मदपुर, दीदारगंज, मोलानापुर, दयालपुर समेत दर्जनों गांव में मिठाई बांटकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा की उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद में सदस्य नामित किए जाने पर आजमगढ़ जिले का मान भी बढ़ा है इस मौके पर विजय मिश्रा रमेश मधुकर ,अरुण चौहान अवधेश चौहान, उग्रसेन चौहान, संजय गुप्ता ,सुनील मिश्रा, लल्लू यादव ,कल्पनाथ यादव, अरविंद यादव, विनोद यादव, शिव बच्चन यादव, रामचंदर मिश्रा, राहुल पांडे, डब्लू मास्टर,प्रमोद श्रीवास्तव,नागेंद्र विश्वकर्मा,संदीप शर्मा,कन्हैया लाल शर्मा,नंदू विश्वकर्मा,लालता पांडेय,राजेन्द्र विश्वकर्मा,विजेंद्र विश्वकर्मा राजू चौटासिया समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।