डीएम ने हवन पूजन कर चौबारी मेले का किया शुभारंभ

बरेली। कार्तिक माह मे लगने वाले चौबारी मेले को लेकर प्रशासन ने खास तैयारी कर रखी है। मेले का लोगों को काफी इंतजार रहता है। गंगा स्नान के साथ ही मेले में लगने वाले बाजार, नखासा, घरेलू सामान की बाजार मे लोगों की आम जरूरतों का सामान मिल जाता है। शुक्रवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने रामगंगा चौबारी मेला स्थल पर जाकर फीता काटकर एवं विधिवत हवन पूजन तथा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मेले का शुभारम्भ किया। यह मेला शुक्रवार से शुरू होकर मंगलवार तक चलेगा। जिसमे बरेली ही नही शाहजहापुंर, रामपुर, बदायूं, पीलीभीत समेत कई अन्य जनपदों के लोग शामिल होने आते हैं। इस बार भी लाखों लोग कार्तिक मास के इस मेले में आस्था की डुबकी लगाने आने की उम्मीद है। कार्तिक मेले में लाखों लोग आस्था की डूबकी लगाते हैं। रामंगगा घाट पर किसी प्रकार की किसी को दिक्कत न हो इसको लेकर जिला अधिकारी ने घाट का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। साथ ही घाटों के आसपास किसी प्रकार की कोई घटना न हो पुलिस चौकी व सहायता केंद्र बनाए गए है। गंगा स्नान के दौरान किसी प्रकार की अप्रीय घटना न हो गोताखोरों की टी को भी लगाया गया है। इस अवसर पर बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राधवेंद्र शर्मा, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष पाण्डेय, सहित अन्य अधिकारी व मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *