ट्रांसजेंडर को नग्न करके पीटा, जिम संचालक पर मुकदमा

बरेली। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र मे बाइक में तोड़फोड़ से शुरू हुए विवाद को लेकर जिम संचालक ने ट्रांसजेंडर को बुलाकर अपने साथियों के साथ मारपीट की। साथियों की मदद से ट्रांसजेंडर और उसके साथियों के कपड़े उतरवाकर मारपीट करने के साथ ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। इस मामले में कोतवाली मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रांसजेंडर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह मुंहबोले भाई ने फोन करके बताया कि रामपुर बाग स्थित हीलियोस जिम के बाहर उसकी बाइक तोड़ दी गई है। इस पर वह अपने दो साथियों के साथ जिम पहुंची और संचालक अश्वनी शर्मा से बात की। अश्वनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जैसे ही गाड़ी तोड़ने वाले का पता चलेगा, वह उन्हें बता देंगे। ट्रांसजेंडर का आरोप है कि उसी रात करीब 10 बजे उनके एक साथी के पास जिम संचालक अश्वनी के साथी का फोन आया और कहा कि गाड़ी तोड़ने वाले का पता चल गया है। आरोप है कि उसके बुलावे पर वह अपनी दो साथियों के साथ जिम पहुंची तो वहां मौजूद अश्वनी शर्मा, सुशील, अंकित, अजय और तीन-चार अन्य लोगों ने उनसे अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। उनसे छेड़छाड़ करके कपड़े भी फाड़ दिए गए। साथ ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के सोशल मीडिया पर तीन वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें एक किन्नर पीड़ित ट्रांसजेंडर और उनके साथियों से मारपीट कर लिंग निर्धारण करने के जबरन नग्न कर रहा है। साथ ही कुछ युवक उनसे मारपीट भी कर रहे हैं। इस मामले मे ट्रांसजेंडर की तहरीर पर कोतवाली में जिम संचालक और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *