Breaking News

टेंपो चालक को लगाई 95 हजार की चपत, फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले रुपए

बरेली। एक युवक ने फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक मे टेंपो चालक के खाते से पांच बार मे 95 हजार रुपये निकाल लिए। शुक्रवार को जब टेंपो चालक पैसे निकालने पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। आरोपी सीसीटीवी मे कैद हो गया। इस मामले मे थाना बारादरी प्रभारी ने बताया कि अभी थाने में पीड़ित ने तहरीर नही दी है। थाना बारादरी के संजयनगर निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि वह टेंपो चालक है। उनका बैंक खाता नरकुलागंज शाखा बैंक ऑफ बड़ौदा मे है। वह शनिवार को पैसे निकालने के लिए बैंक गए थे। जमा पर्ची देते ही बैंक कर्मचारी ने खाते में पैसे न होने की बात कही तो उनके होश उड़ गए। जानकारी लेने पर पता चला कि खाते से पांच बार में 95 हजार रुपये निकाले गए है। खाते में सिर्फ 405 रुपये है। विशाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने कोई पैसा नही निकाला है। इसके बाद कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसमे दूसरा व्यक्ति पैसे निकालते दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी आशीष शर्मा बताया जा रहा है। जिसका खाता इसी शाखा में है। वह फर्जी हस्ताक्षर करके पैसे निकालता रहा। आरोपी ने 23 मई को 20 हजार, 25 मई को 20 हजार, 30 मई को 20 हजार, एक जून को ही 25 हजार और पांच हजार रुपये निकाले। उसके बाद पांच हजार रुपए निकाले। सीसीटीवी विशाल शर्मा को दिखाई गई। शाम तक विशाल ने थाने मे तहरीर नही दी थी। चालक विशाल शर्मा ने बताया कि वह किसी भी तरह का ऑनलाइन पेमेंट नही करता है। उसके पास एटीएम कार्ड नही है। वह हमेशा पैसे जमा करने व निकालने के लिए बैंक मे पर्ची जमा करते है और रसीद अपने पास रखते हैं। मोबाइल नंबर खाते से लिंक न होने के कारण खाते से पैसे निकलने का मैसेज नही आ पाया। जिस कारण उसे इसकी जानकारी नही हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *