Breaking News

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान

बरेली। रविवार की शाम दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट ने झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार के सम्मान मे विंडरमेयर थिएटर मे समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों ने थिएट्रिकल गीत प्रस्तुत किए। राज्यपाल का ट्रस्ट के अध्य़क्ष तथा रंगमंडल के संरक्षक डॉ. बृजेश्वर सिंह के नेतृत्व मे सभी कलाकारों ने स्वागत किया। डॉ. बृजेश्वर सिंह ने पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिह्न दिया। संचालक की भूमिका में डॉ. आशीष जॉन ने रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों की ओर से महामहिम का स्वागत किया। रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों ने थिएट्रिकल गीत प्रस्तुत किए। डॉ. बृजेश्वर ने महामहिम से गुज़ारिश की कि अपने शहर बरेली के कलाकारों को झारखण्ड में सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर दें। अंत में वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन पढ़ा। इस अवसर पर डॉ. गरिमा सिंह, चरण कंवलजीत सिंह, संजीव अग्रवाल, नवीन कालरा, दानिश खान, अजय चौहान तथा रंग विनायक रंगमंडल के सभी कलाकार मौजूद रहे। वही तुलसी जयंती समारोह समापन मे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल हुए। दोपहर 12 बजे गुरु प्रसाद भंडारे का आरंभ हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया। शाम को पांच बजे महाआरती के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ। महोत्सव के समापन पर श्री रामायण मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, उपाध्यक्ष पवन अरोड़ा, किशोर अरोड़ा, सचिव नवीन अरोड़ा, सह सचिव दिनेश अरोड़ा, भूषण अरोड़ा, कोषाध्यक्ष बृजलाल अशपलानी सहित सैकड़ों की तादात में भक्तगण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *