जिलाधिकारी ने 51-51 हजार का चैक देकर,दो जीनियस बहनों को किया सम्मानित

पीलीभीत -जिलाधिकारी डा0 अखिलेश कुमार मिश्रा द्वारा प्रतिभा की अपार धनी जीनियस बहनों के नाम से प्रसिद्व हनी सिंह व हंसी सिंह को 51-51 हजार रूपये का चेक देकर कैम्प कार्यालय पर सम्मानित किया। जनपद की तहसील बीसलपुर निवासी दिग्विजय सिंह व श्रीमती सीमा कुमारी की दोनों पुत्री में 12 वर्ष की बड़ी पुत्री हनी सिंह कक्षा 8 में राधा माधव पब्लिक स्कूल बरेली की छात्रा है तथा 9 वर्षीय छोटी पुत्री बालाजी गर्ल्स इण्टर कालेज बीसलपुर की कक्षा 06 की छात्रा है, प्रतिभा सम्पन्न दोनों बहने अंतर रास्ट्रीय स्तर पर इण्डिया की सुपरफास्ट मैमोरी मशीन के नाम से प्रसिद्व हैं, इससे पूर्व दोनों बहनों को चार मुख्यमंत्रियों द्वारा व अन्य प्रसिद्व संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन व पर्यावरण संरक्षण के प्रचार प्रसार अभियान से दोनों बहनों ने लोगों को जागरूक किया है, अद्भूत प्रतिभा वाली दोनों बहने 3 मिनट में 250 देश प्रदेश की राजधानियों का उत्तर देने में समक्ष हैं और कठिन से कठिन सवालों का जबाव तीव्रता के साथ देने में सक्षम है और साथ ही साथ 5 मिनट में 250 प्रदेश व देश का क्षेत्रफल बताने में सक्षम हैै, दोनो बहने कई न्यूज चैनलो व प्रतियोगिताओं में अपनी प्रभिता दिखा चुकी है।

ऋतिक द्विवेदी ब्यूरो पीलीभीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *