जागरूक विधायक और सभापति की मेहनत रग लाई चमचमाती सडकों से लोगों में आया जोश

बाड़मेर/ राजस्थान- बाड़मेर नगर परिषद में विराजमान अधिकारियों को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और सभापति दीपक माली ने कहा कि पन्द्रह दिनों में यह टूटी फूटी गड्ढो में तब्दील सड़क शानदार बननी चाहिए अन्यथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। हमारा फर्ज बनता है कि हमेशा जनता की मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान करना चाहिए और पीड़ितों की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएं।

नगर परिषद सभापति दीपक माली ने विधायक मेवाराम जैन के निर्देश मिलने पर नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल मौके पर भेजकर एक दशक से गड्ढों में तब्दील सड़क का अवलोकन करने के पश्चात सड़क का डामरीकरण कर नयी चमचमाती हुई सड़क का निर्माण करवाया गया है।

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि नगर परिषद क्षैत्र की सभी टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए सभापति दीपक माली और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद के दिलीप माथुर अधिशासी अभियंता, पुरखाराम सहायक अभियंता,दिनेश कावंत कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंचकर गड्ढों में तब्दील सड़क का अवलोकन करने के साथ ही सड़क दुरुस्त करने के लिए तकमीना तैयार किया था ।

इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद बलवीर माली, थानवीर माली ने बताया कि एक दशक से गड्ढों में तब्दील जैसलमेर रोड़ को मिलाने वाली सड़क शहरी क्षेत्र के इन्द्रा कालोनी, कलाकार कालोनी, भौलिये री कृपा रोड़, कोजानियो का पाडा, श्रीयादे नगर ओर दानजी की होदी वीदासर से करीबन दस हजार लोगों का आवागमन प्रतिदिन होता है और नगर परिषद के पचपन वार्डों में से लगभग दस वार्डों के निवासियों के लिए यह सड़क लाइफलाइन साबित हो रही है।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *