बरेली। रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह बरेली पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सर्किट हाउस मे बीजेपी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के हित में शुरू की गई है लेकिन विपक्षी युवाओं में आक्रोश भर रहे है। सपा व कांग्रेस को निशाना बनाते हुए बोले अग्निपथ योजना के विरोध को हवा दी जा रही है। बताया कांग्रेस ने 17 साल भ्रष्टाचार से देश को लूटा, 2014 से राष्ट्रवाद की बात हो रही है। कहा, एक राजनीतिक दल ने कोरोना के टीके को मोदी का बताया। उसी के जरिए करोड़ों लोगों की जान बच सकी। किसानों के आंदोलन को भी हवा दी गई लेकिन हर ओर किसानों ने भाजपा का ही साथ दिया। सरकार की कोशिश है कि सभी बाढ़ परियोजनाओं को समय से पूरा कर लिया जाए। बाढ़ से इस बार किसी भी प्रकार की जनहानि न हो। खेत खलिहान, जानवर सब सुरक्षित रहे। इस पर काम हो रहा है। जिनका स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। बोले, वंशवाद जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर रचनात्मक क्षेत्र के कामों में रुचि लेना चाहिए और पक्ष को अगर कोई सुझाव देना है तो अपनी बात रख सकता है लेकिन लोगों को उकसाना या हवा देना सरासर गलत है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिले में जल शक्ति की कुछ परियोजना को देखने आए है। सरकार का मकसद 100 दिन में कार्यों को पूर्ण करने की है, उसी के तहत सभी परिश्रम कर रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
