आगरा- जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर मंगलवार को खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इस अवसर लक्षित दंपति को बास्केट ऑफ चॉइस के बारे में विस्तृत जानकारी देकर परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि समुदाय में परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता लाने तथा स्वीकार्यता बढ़ाने को लेकर जनपद में हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इस बार भी इसे मनाया गया। इसमें लक्षित दंपति को बास्केट ऑफ चॉइस के माध्यम से परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधन उपलब्ध कराए गए।
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया खुशहाल परिवार दिवस के अवसर स्वास्थ्य इकाइयों पर लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा अंतरा, आईयूसीडी का लाभ देने का प्रयास किया गया।उन्होंने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर यूपीटीएसयू के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ आलोक सक्सेना सहयोग रहा।
जीवनीमंडी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर लक्षित दंपति को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें परिवार नियोजन के साधन दिए गए।
डीपीएम कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव विगत एक वर्ष में हुआ है और वह उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली (एचआरपी) की श्रेणी में रही हैं, नव विवाहित दंपति जिनका विवाह विगत एक वर्ष में हुआ हो ,योग्य दंपति जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हों, ऐसे लोगों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के बारे में जागरूक किया गया और उनकी काउंसलिंग कर उन्हें परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए गए।
लाभार्थी बॉबी ने बताया कि वे अब तक दो अंतरा इंजेक्शन लगवा चुकी हैं। उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्हें इसके बेहतर परिणाम मिले हैं। अब वे अंतरा का तीसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए आई हैं।
– योगेश पाठक आगरा
