चार साल से भटक रही महिला की डीएम ने विरासत दर्ज करने के दिए निर्देश

फरीदपुर, बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुए सम्पूर्ण समाधान मे फरीदपुर मे 69 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस दौरान राजस्व विभाग की 35 पुलिस की 11 समाज कल्याण की 05 स्वास्थ्य की एक अन्य विभागो की 17 शिकायते प्राप्त हुई। पति की मौत के बाद राजस्व विभाग ने परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम जमीन की विरासत दर्ज कर दी। चार वर्षों से भटक रही विधवा शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पास पहुंची। डीएम अविनाश सिंह ने तहसीलदार से उसके नाम जमीन की विरासत दर्ज कराने का निर्देश दिया। शनिवार को फरीदपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम अविनाश सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। रूरिया गांव की उषा देवी ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनके पति की 2021 में मौत हो गई। राजस्व विभाग ने देवर और उनके परिवार वालों के नाम पति की जमीन की विरासत दर्ज कर दी। विधवा ने रोते हुए अपनी पीड़ा डीएम को सुनाई। उन्होंने तत्काल एसडीएम और तहसीलदार से विरासत दर्ज किए जाने की फाइल तलब की। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि गलत तरीके से विधवा की जमीन उसके देवर के नाम दर्ज कर दी गई है। डीएम ने उसका नाम दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पचौमी गांव के संजीव कुमार ने बताया कि गांव में प्राचीन विष्णु भगवान का मंदिर है। उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है। बसावनपुर के हरीराज ने आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी ने चकबंदी पूरी होने के बाद उनका चक काटकर कर नही दिया। इस दौरान भुता ब्लाक मे प्राथमिक विद्यालय धीरपुर को मानक पूरे न होने के कारण पड़ोस के विद्यालय भुडिया में पेपर करने का मामला प्रकाश में आया जिसका विरोध ग्रामीणों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर शुक्रवार को स्कूल बंद होने पर प्रदर्शन किया जिसमें भीम आर्मी के पवन सागर ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले फर्जी रिपोर्ट दर्शाकर मामले को रफादफा करने के मामले में डीएम ने बीएसए को जांच करने व विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि संबधित बीईओ की जांच अन्य उच्चाधिकारी से कराई जाएगी। डीएम ने सभीअफसरों को शिकायतों के स्थलीय निरीक्षण के बाद निस्तारण करने और शिकायतकर्ता को फीडबैक लेने को कहा। वही आंवला मे शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एडीएम एफ आर बरेली संतोष कुमार सिंह ने की। दिवस में कुल 47 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से मात्र 5 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस दौरान एसडीएम विदुषी सिंह, सीओ नितिन कुमार, आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *