बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। किसान की घटतौली की शिकायत पर जांच के बाद घटतौली पुष्टि होने पर गन्ना अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मनकरी गन्ना क्रय केंद्र लिपिक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिससे गन्ना क्रय केन्द्र प्रभारियों मे हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के गांव मनकरी में डीसीएम शुगर मिल मीरगंज के गन्ना क्रय केंद्र पर जनपद बदायू के थाना इस्लामनगर के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी योगेन्द्र कुमार तौल लिपिक पद पर तैनात है। 12 जनवरी को मनकरी गांव की निवासी किसान अंशु देवी अपना गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंची थी। जिसका बजन तौल लिपिक ने 37.10 कुंटल बताया था। कृषक अंशु देवी को लिपिक की तौल पर शक हुआ तो उन्होंने गन्ना लदी ट्राली गन्ना क्रय केंद्र परिसर मे खड़ी कर घटतौली की शिकायत गन्ना अधिकारियों से कर दी। शिकायत पर उप गन्ना आपदत परिक्षेत्र बरेली राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नबाबगंज मणिकांत राय, जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मीरगंज संजय राय ने संयुक्त रूप से गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर कांटे की जांच पड़ताल करने के बाद जब कृषक अंशुदेवी की ट्राली की तौल अपने सामने कराई। तब ट्राली का गन्ना 39.15 कुन्तल बैठा। लिहाजा 2.05 कुंतल की घटतौली की पुष्टि होने पर सभी गन्ना अधिकारियों ने तौल लिपिक के खिलाफ घटतौली का मुकदमा दर्ज कराया है।।
बरेली से कपिल यादव