गालो मुस्कुरा लो वेलफेयर सोसाइटी ने पूरे किए चार वर्ष

बरेली। गालो मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को संस्था का चौथा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान सोसाइटी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। सोसाइटी अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने बताया कि 21 अप्रैल 2021 को सोसाइटी की शुरुआत हुई। कोरोना महामारी के समय लोगों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उन्हें ऑनलाइन जोड़कर मनोरंजन का जरिया बनाया गया। संस्था ने पिछले चार साल में 246 ऑनलाइन और 14 ऑफलाइन कार्यक्रम आयोजित करके कैरीओके गायन का व्यापक प्रचार प्रसार किया। सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि अब तक लगभग 180 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश ओबराय, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, विवेक सक्सेना, राजेश अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, बेबी शर्मा, कंचन शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, नागेश अग्रवाल, बिपिन मेहरा, उदय गोयल, विकास जौहरी, विपिन चंद्र मिश्र, अजयराज शर्मा, रतन शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *