बरेली देहात। रसोई गैस को लेकर गुरुवार को कस्बों और आसपास के गांवों मे अफरा-तफरी का माहोल देखने को मिला। कई गैस एजेंसियी पर सर्वर डाउन होने कहीं गैस की कमी की अफवाह और कही केवाईसी अड़चन के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और युवा गैस एजेंसियों पर कतार मे लगे रहे लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को सिलेंडर नही मिल सका। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने कुछ स्थानों पर विरोध भी जताया। हालांकि कुछ एजेंसियों पर सिलेडर का वितरण होता रहा। जिससे लंबी लाइन के बाद लोगों को राहत भी मिली। सुधा गैस सर्विस पर सर्वर डाउन, उपभोक्ताओं का हंगामाः फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की सुधा गैस सर्विस पर गुरुवार को सर्वर डाउन होने से गैस वितरण पूरी तरह उप हो गया। सुबह से ही दर्जनों उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचकर लाइन मे लग गए लेकिन तकनीकी समस्या के कारण बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया शुरू नही हो सकी। तेज धूप मे महिलाएं और बुजुर्ग घंटों बैठे रहे, जिससे लोगों मे नाराजगी बढ़ गई। शाही से आए साजिद हुसैन ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले गैस को बुकिंग कर दी थी और ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर नही मिला। कल्लू, मुकेश, नदीम और मालती सिंह ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण एजेंसी पर पूरा काम ठप हो गया है। तिलियापुर से आई लाड़ो और जनमा ने बताया कि वे तीन दिन से लगातार लाइन मे लग रही है लेकिन रोजा होने के बावजूद उन्हे खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी मैनेजर मोहन स्वरूप ने बताया कि सर्वर ऊपर से डाउन है जैसे ही समस्या दूर होगी वितरण शुरू कर दिया जाएगा। शिवम गैस एजेंसी पर लंबी लाइन के बाद मिली राहत: शेरगढ़ कस्बा स्थित शिवम गैस एजेंसी पर गुरुवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे समेत शेरगढ़, नगरिया कलां, बूगरपुर देहात केलपुर, रजपुरा, मोहम्मदपुर, बरीपुरा, कस्बापुर और सलपुरा सहित कई गांवों से लोग सिलेंडर लेने पहुंचे। एजेंसी कर्मचारियों ने भीड़ को संभालते हुए व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण किया। घंटों लाइन मे लगने के बाद जब उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिला तो उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। फतेहगंज पूर्वी में सर्वर उप, उपभोक्ताओं का विरोधः नगर की गैस एजेंसी पर भी गुरुवार को सर्वर डाउन होने के कारण गैस वितरण पूरी तरह प्रभावित रहा। केवाईसी न कराने बालों को भी हो रही परेशानी: बिशारतगंज मे कुछ स्थानों पर केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अक्षय भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को उपभोक्ताओ गैस न मिलने से निराश होकर वापस लौट गए। देवरनियां मे अफवाह से बढ़ी भीड़: गौरव सैनानी गैस एजेंसी पर गुरुवार को गैस न मिलने की अफवाह फैलने से भारी भीड़ जमा हो गई। कस्बे के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पर्ची कटाने के लिए लंबी लाइन लगी रही और पहले सिलेंडर लेने की होड़ मे उतावले दिखाई दिए। एजेंस प्रोपराइटर रवि गुप्ता ने बताया कि गोदाम मे सिलेंडरो का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।।
बरेली से कपिल यादव
