*परीक्षा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जाने -डॉक्टर आर.पी.दीक्षित
फतेहपुर। देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जनपद के 24 विद्यालयों में कराई गयी। जिसमें लगभग 9000 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया l उक्त परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षण देवकी सिंह के निर्देश पर जनपद के 24 विद्यालयों में सम्पन्न हुई जिसमें शहर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी, निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज, चंद्र बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बहुगुणा इंटर कॉलेज हुसैनगंज सहित जनपद के तीनों तहसीलों में परीक्षा संपन्न हुई l सभी विद्यालय के प्रधानाचार्याें और अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा l
गायत्री परिवार के मुख्य व्यवस्थापक डा0 आर0पी0दीक्षित ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 1994 में मध्य प्रदेश के भोपाल से
100 विद्यार्थियों से प्रारम्भ हुई उसी परीक्षा में देश भर में 60 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था l सामान्य ज्ञान परीक्षा देश की 8 भाषाओं में संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ विद्या का भी विकास हो और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जाने, इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है। इसमें पूछे गये प्रश्न, देश की विभिन्न परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान परीक्षा में भी पूछे जाते है। लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज पनी में परीक्षा प्रभारी लक्ष्मी सिंह, प्रिया कुमारी, किरण गुप्ता, सुशीला तिवारी की देखरेख में परीक्षा हुई l मुख्य रूप से गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, प्रबंधक विपिन बिहारी शरण, सुभाष श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद शुक्ला, प्रेमशंकर शुक्ला, राजद्वीप यादव, ज्ञानचन्द्र गुप्ता, आशीष मिश्रा, रवि गुप्ता, माया गुप्ता, अर्चना ओमर, विजय लक्ष्मी निगम, पद्मा सिंह की देख रेख में परीक्षा सम्पन्न की गयी।
