Breaking News

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना…निकाली भव्य शोभायात्रा

बरेली। साप्ताहिक गणेशोत्सव का विसर्जन के साथ समापन हो गया। पंडालों मे विराजमान गणेश प्रतिमाओं का रामगंगा घाट पर विसर्जन किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह दही हांडी (मटकी फोड़) का भी आयोजन हुआ। श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि गणेशोत्सव पर पंडाल लगाकर हो रही पूजा का मंगलवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हो गया। भव्य विसर्जन शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बाबूराम धर्मशाला शिवाजी मार्ग में साप्ताहिक चलने वाले इस महोत्लाव के सातवे दिन मंगलवार को सुबह 8 बजे भगवान गणेश की पूजा की गई। अभयं शीर्ष पाठ का समापन हुआ। जिसके बाद हवन और विसर्जन महाआरती की गई। जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दोपहर 12 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमे नहाराष्ट्र के सांगली जिले से आए 100 कलाकारों के बैंड ने नाम नगरों को सड़कों पर अपनी कला को प्रस्तुति दी। नाशिक ढोल की थाप ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेबर उमेश गौतम ने भगवान गणेश की आरती उतारने के बाद हरी झंडी दिखाकर सोभायात्रा की शुरुआत की। अनिल पाटिल के नेतृत्व में शोभा यात्रा में बरेली सराफा बाजार के प्रमुख मंदिर खंडसारी नाथ मंदिर के आलावा मडकी चौकी, बांस मंडी, पुराना शहर, गंगापुर, कटरा चांद का, जाटवपुरा, ब्रह्मपुरा, भूड मठिया, कटरा मानराय, बोला नाथ मंदिर के पंडालों की गणेश प्रतिमाएं रथों पर सवार थीं। स्थानीय व्यापारियों ने दही हांडी उत्सव का आयोजन किया। गोविंदाओं की टीम ने पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। रास्ते भर भक्त गणपति बापा मोरया के जयकारे लगाकर नाचते-गाते एक दूसरे के ऊपर गुलाल उड़ाते हुए चालते रहे। इस मौके पर पूर्व सभापति सर्वेश रस्तोगी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा अदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। गली मनिहारान चौराहा पर अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कादिर अहमद ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा करण शर्मा, नवनीत सिंह, श्याम कथा राजेश, राजकुमार राजपूत, विनोद वर्मा, मनीष अग्रवाल, उमेश वर्मा आदि ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। विन्ला फाटक पर शोभायात्रा का समापन हुआ। यहां से गणेश प्रतिमा को रामगंगा तट पर विसर्जन के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमंग शंखधार, निमित्त गोयल, मनोज अरोडा, मनीष शमां, गगन मेहरोत्रा, पवन वाजपेई, अशोक कुमार सक्सेना, राजेंद्र कश्यप मनोज वर्मा, निखिलेश मिश्रा, मनोज रस्तोगी, अविनाश पाटिल, दशरथ माता, प्रमोद पाटिल, विजय पाटिल, सारजेराव पाटिल, नाना साहोय गाड़, वैभव माने, पांडुरंग मराठा, भारकर मराता, दिलीप मराठा, मंगेश कदम, संतोष पाटिल, तानाजी राव मराठा, आनंद मराठा आदि का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *