बरेली। रूस के युद्ध के बीच फंसा बहेड़ी के तलपुरा निवासी फैशल नासिर रविवार को सकुशल बरेली पहुंच गया। बरेली पहुंचने पर फैशल नासिर का उनके परिवार के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बरेली का प्रशासनिक अमला भी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। फैशल ने बताया कि वह यूक्रेन मे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन और रूस की लड़ाई छिड़ गई। हालात खराब होने के चलते यूक्रेन से निकलना मुश्किल हो रहा था। वह खारकीब मे फंसा था। जैसे तैसे बमुश्किल से खारकीब से निकलने का मौका मिला। हंगरी बॉर्डर तक पहुंचने के लिए 36 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा जो काफी परेशानी से भरा था। फैशल ने यह भी बताया कि जब उसने आने के लिए ट्रेन को पकड़ा तो वहां भी यूक्रेनियन के लोगों को निकालने मे प्राथमिकता थी। ऐसे मे यूक्रेन के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। यूक्रेन के लोगों मे भारत के प्रति खास नाराजगी है। फैशल ने यह भी बताया कि उनके आने से एक दिन पहले यूनिवर्सिटी के सामने जोरदार धमाके हुए थे। हम काफी लकी थे कि एक दिन पहले खारकीब को छोड़ दिया था। हंगरी बॉर्डर पहुंचने पर इंडियन एंबेसी की मदद से फ्लाइट मिली और दिल्ली पहुंचे। फैशल ने भारत सरकार मांग है कि यूक्रेन में फंसे सभी छात्र छात्राओं को जल्दी से निकाला जाए।।
बरेली से कपिल यादव
