कोरोना का खौफ: विश्वविद्यालय में मूल्यांकन को नहीं पहुंचे कई शिक्षक

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार से मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया लेकिन बेहद कम ही शिक्षक मूल्यांकन में शामिल हुए। कोरोना वायरस के खौफ से शिक्षक मूल्यांकन में नहीं आना चाहते। बता दें कि यूनिवर्सिटी में बमुश्किल गुरुवार से पुनः मूल्यांकन का कार्य शुरू हो पाया। गुरुवार से करीब यूजी और पीजी की कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। सुरक्षा के लिहाज से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शिक्षकों के प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मूल्यांकन केंद्र पर प्रवेश दिया गया। मूल्यांकन में बरेली के अलावा अन्य जिलों से भी शिक्षकों को बुलाया गया था लेकिन शिक्षकों ने कोरोना के कारण आने से साफ इंकार कर दिया। शिक्षकों ने साफ कह दिया कि वे सेंटर पर आकर कॉपी नही जांचेंगे। बरेली के अलावा अन्य जिलों के शिक्षक घर से कॉपी जांचने की डिमांड कर रहे हैं। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं अभी भी दूसरे जिलों के केंद्रों पर फंसी हुई हैं जो कि अभी तक मूल्यांकन के लिए बरेली नहीं पहुंचाई जा सकी है। इस बात पर यूनिवर्सिटी प्रशासन मौन है।।

बरेली से कपिल यादव

Posted Under Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *