बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। लखीमपुर खीरी जा रहे भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत के कस्बे मे बने भिटौरा स्टेशन पर रुकने की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। बाद मे नही पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली। तिकुनिया मे पीड़ित परिवारों के न्याय की मांग के लिए हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित अन्य प्रदेशों के किसान बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी टोल पर पहुंचा। यहां भाकियू कार्यकर्ताओं, किसानों के साथ जत्थे मे जा रहे पदाधिकारियों की भेंट हुई। टोल पर ही किसानों ने स्वागत किया। इसके बाद भिटौरा स्टेशन पर भोज किया फिर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। बही रवाना होने से पहले हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सिंह व अन्य किसान नेता जगजीत सिंह, सुरजीत सिंह फूल, रविदत्त सिंह, शंकर दारेकर, सेवा सिंह आर्य, अभिमन्यु को हार भूपेंद्र सिंह लाडी, हरेंद्र सिंह, जेके पटेल ने संयुक्त बताया कि लखीमपुर खीरी मे मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की ओर से किसानों को कार से रौंदने के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा फिर से तिकुनिया मे जुटने जा रहा है। 5 मई गुरुवार को एसकेएम के बैनर तले 25 किसान संगठनों के पदाधिकारी और किसान तिकुनिया पहुंचेंगे। यहां राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों द्वारा डीएम, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग की जाएगी। टिकैत तिकुनिया हिंसा कांड मे जेल मे बंद किसानों से मुलाकात करेंगे और उसके बाद मृतक किसानों के परिजनों से मिलेंगे। जिले के किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य प्रदेशों से आ रहे किसानों के लिए भिटौरा स्टेशन पर प्रीतिभोज का इंतजाम किया गया था। जिसमे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने की भी सूचना थी लेकिन किसी कारणवश वह सीधे निकल गए लेकिन किसानों को यहां भोज कराया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, राकेश, अरविंद सोमवंशी सहित जिला व तहसील ब्लाक स्तर की टीम ने स्वागत व भोज का इंतजाम कराया।।
बरेली से कपिल यादव
