Breaking News

कस्बे मे सख्त हुई पुलिस, बिना मास्क घूम रहे 500 से अधिक का काटा चालान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे केस बढ़ रहे हैं प्रशासन और लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। जिले मे बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी अश्वनी कुमार व चौकी इंचार्ज दुष्यंत गोस्वामी की नेतृत्व मे एसआई संजीव कुमार, सुरेश चंद्र, बृजेश भाटी व उनकी टीम ने कस्बा मे लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी नियमों के बारे में जागरूक किया। इसी दौरान तीन दिन से लगातार बिना मास्क लगाए घूम रहे 500 लोगो के चालान काटे है। अभियान के तीसरे दिन चौकी व थाना मे रविवार की देर शाम तक 50 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। जिसके तहत पुलिस जगह-जगह पूरी मुस्तैदी से तैनात है। इस दौरान जो भी शख्स बिना मास्क के दिख रहा है, उसे रोककर उसका चालान कर रही है। कुछ लोग तो ऐसे दिखे जो मास्क को चेहरे की बजाय जेब में रखे थे। जैसे ही वह पुलिस को देखते है। जेब से निकाल कर तुरंत मास्क चेहरे पर लगा लेते है। वहीं पुलिस लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी कर रही है ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *