बरेली- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय दिवस मनाया गया श्वेता विज्ञान शिक्षिका विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोजीपुरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया गया इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की मॉडल प्रतियोगिताएं प्रोजेक्ट और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 90 छात्राओं ने चार्ट बनाकर वैज्ञानिक ,मानव संरचना एवं भूकंप के बारे में वैज्ञानिक संदेश दिए और शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती देव प्रभा शर्मा ने कहा रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी को पूर्ण हुई जिसके लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है हमारे विद्यालय की श्वेता को 26 जनवरी 2023 को विज्ञान के क्षेत्र में इंडियन स्टार रिपब्लिक अवार्ड पुरस्कृत किया गया साथ ही बालिकाओं को उत्साहवर्धक पुरस्कार से सम्मानित किया ।कार्यक्रम के संयोजक श्वेता ने कहा बालक अपने दृष्टिकोण में वैज्ञानिक भावना का विकास करें ।इस कार्यक्रम पर विद्यालय की श्रीमती रजनी ,अनीता ,शबाना, किरन, नीतू, प्रीती आदि उपस्थित रहे।
– बरेली से पी के शर्मा
