करोड़ों मुसलमान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की : उलमा

सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती मुफ्त असजद मियां की सरपरस्ती में उर्से रजवी मनाया गया। दोपहर 2:38 बजे कुल की रस्म अदा की गई। इससे पहले नातो मनकबत का नजराना पेश किया गया। कारी शरीफुद्दीन ने कुरान की तिलावत के साथ आगाज किया। नईम रज़ा तहसीनी और सैय्यद कैफ़ी अली ने आला हज़रत की शान में कलाम पेश किए। देश-विदेश के उलमा-सज्जादागान ने आला हजरत की जिंदगी पर रोशनी डाली। मुफ्ती सैय्यद गियास मियां (काल्पी शरीफ़), मुफ्ती सैय्यद सलाम बाबू (गुजरात), मुफ्ती फैजान मियां (रामपुर), मुफ्ती फुरकान मियां, मौलाना अनीस आलम (लखनऊ) मुफ्ती हुसैन बकाई आदि उलमा ने खिताब किया। काजी-ए-हिंदुस्तान, मुफ्ती असजद मियां ने देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ की। जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के उपाध्यक्ष और उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत व जमात के महासचिव फरमान मियां की निगरानी में उर्स संपन्न हुआ। निजामत मौलाना गुलजार ने की। मंच पर हुस्साम मियां, हुम्माम मियां, मुफ्ती शमशाद हुसैन, मुफ्ती अख्तर हुसैन आलिमी, मुफ्ती अब्दुल मुस्तफा राधोल्वी, मुफ्ती शाहजाद आलम, मुफ्ती आशिक, मुफ्ती नश्तर फारूकी, मुफ्ती अफजाल, कारी काजिम, मौलाना सैय्यद अजीमुद्दीन अज़हरी, मौलाना शम्स, मौलाना शकील आदि लोग मौजूद रहें। जमात के प्रवक्ता समरान खान ने उर्से रजवी की व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। विशेषकर लंगर कमेटियों के योगदान को सराहा। जमात के उपाध्यक्ष सलमान मियां और महासचिव फरमान मियां ने गुंसा, सानिया रानी, बिधौलिया, केशवपुर, तिलियापुर, पूरनपुर, अलीगंज, फतेहगंज, मुरादाबाद, अलावा, सीबीगंज आदि कमेटियों का शुक्रिया अदा किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *