बरेली। आए दिन शहर में लूटपाट की घटनाएं को अंजाम दे रहे चोरों को करणी सेना के पदाधिकारियों ने धर दबोचा। कल जब करणी सेना को पता चला कि दो चोर युवक स्प्लेंडर बाइक से लोगों के मोबाइल छीन कर घटना को अंजाम दे रहे थे। घटना के बारे में करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कल शाम द गुरु स्कूल के पास से एक लड़की का मोबाइल छीनकर हार्ट मैन स्कूल की तरफ़ भागे कुछ लोगों ने पीछा कर दोनों लड़कों को धर दबोचा, दो में से एक लड़का भागने में कामयाब रहा एक को पकड़ कर थाना प्रेम नगर में पुलिस के हवाले कर दिया उसके बाद करणी सेना के समस्त पदाधिकारी उस महिला के साथ पहुंचकर थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दूसरा आरोपी फरार है पुलिस द्वारा उसके घर दबिश दी गयी, पर वो फ़रार है उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। पदाधिकारियों में ठाकुर राहुल सिंह जिला अध्यक्ष, सचिन पारस, मातृशक्ति की जिला अध्यक्ष सुधा शर्मा, उमेश गंगवार जिला उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।
– बरेली से तकी रज़ा
